फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM also sought five-day ultimatum

एसडीएम ने मांगी पांच दिन की मोहलत

Sat, 18 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDM also sought five-day ultimatum
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

करंट से विद्युत निगम के संविदाकर्मी मौत के बाद हुए बवाल में जेई की ओर से दर्ज कराई गई 56 लोगों के खिलाफ एफआईआर के खिलाफ आंदोलन कर रही भाकियू और अन्य संगठनों से एसडीएम ने पांच दिन की मोहलत मांगी है। इस दौरान वे दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण करेंगे। उनके आश्वासन पर किसानों ने स्याना तहसील पर शुरू किया अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

मालूम रहे कि शटडाउन लेकर रविवार को ग्राम जलालपुर में लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी अमरदीप की करंट से मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने जेई सचिन कुमार के साथ मारपीट की और सात घंटे तक बंधक बनाए रखा था। बाद में मृतक आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने पर समझौता हुआ ।
विज्ञापन


इसके बाद जेई संगठन ने फैसले पर एतराज जताया और जेई सचिन कुमार ने बुगरासी चौकी में छह लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई । इसके विरोध में भाकियू ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी व घेराव किया गया। सीओ चितरंजन चौहान के मुकदमा समाप्ति के आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू के तत्वाधान में उपभोक्ता जागृति मंच, राजपूत संघ, बार एसोशियेसन, उद्योग व्यापार मंडल, हिंद जनसेवा समिति, स्वर्णकार एसोसिएशन सहित एक दर्जन संगठनों ने रोष जताते हुए दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग करते हुए स्याना तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया।

भाकियू के मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष कै. बिशन सिंह सिरोही, कांति चौहान एडवोकेट, मलखान चौहान, महेशचंद त्यागी, डा. मनोज शर्मा, जगतवीर सिंह, राकेश चौहान, राजेश चौहान, दयाचंद त्यागी सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु गुप्ता का कहना है कि पांच दिन में इस प्रकरण को निस्तारित कर दिया जायेगा।

ये पूरा प्रकरण उनके संज्ञान में है। दोनों पक्षों से वार्ता करके न्यायोचित कार्यवाही होगी।  वहीं भाकियू ने सैदपुर बिजली घर का घेराव कर किसानों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो किसान आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह सिरोही, लोकेंद्र सिंह,जीतपाल सिंह, दिलावर सिंह आदि सहित अनेक भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष ने कहा
बुगरासी पुलिस द्वारा जेई के मुकदमे को वापस लिए जाने का आश्वासन मिला है। जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू के साथ अब कई अन्य संगठन भी आ गए हैं। - मांगेराम त्यागी, मंडल अध्यक्ष, भाकियू


मुकदमा वापस नहीं होगा
मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा। दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई कराई जाएगी। पावर कारपोरेशन द्वारा रिपोर्ट वापसी की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।- धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ पावर कारपोरेशन स्याना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed