{"_id":"5898c1c24f1c1b8652378cb5","slug":"saudi-youth-in-the-name-of-sending-deceived-1-70-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी भेजने के नाम पर युवक से ठगे 1.70 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी भेजने के नाम पर युवक से ठगे 1.70 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी युवक से सऊदी भेजने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुराना रिकॉर्ड खराब होने के चलते सऊदी सरकार ने युवक को वापस भारत भेज दिया। युवक ने जब आरोपी से रुपये मांगे तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी मोहम्मद आबिद पुत्र जलीर्लुरहमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वेल्डिंग का कार्य करता है। करीब आठ साल पहले सऊदी अरब काम करने गया था। किसी कारणवश सऊदी सरकार ने उसे जेल में बंद कर दिया और उसके बार भारत वापस भेज दिया था। तब से वेल्डिंग का काम कर रहा है।
विज्ञापन
आबिद ने बताया कि करीब सवा साल पहले मोहल्ला फैसलाबाद निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका दिल्ली में ऑफिस है और वह लोगों को विदेश भेजता है। आबिद ने जब उससे सऊदी में जेल जाने की बात बताई तो फैसलाबाद निवासी युवक ने कहा कि वह कंप्यूटर के द्वारा पुराना रिकॉर्ड डिलीट करवा दूंगा लेकिन दोबारा सऊदी भेजने के लिए कंसलटेंट ने 1.70 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने आबिद को सऊदी अरब भेज दिया। जब आबिद सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर उतरा तो कंप्यूटर में आबिद का पूरा रिकॉर्ड सामने आ गया। इस पर सऊदी सरकार ने आबिद को वापस भारत भेज दिया।