{"_id":"5738958d4f1c1bf915ac70d0","slug":"saraf-s-car-and-27-kg-silver-jewelery-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की कार से 27 किलो चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की कार से 27 किलो चांदी के आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 15 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र के खेतलपुर भांसौली के पास ढाबे पर खड़ी सराफ की कार से 27 किलो चांदी से भरा बैग, नगदी और मोबाइल शातिरों ने पार कर दिया। सराफ ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
आगरा के बलकेश्वर निवासी विक्रम पुत्र निवास गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह चांदी के आभूषण बेचने का काम करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 27 किलो चांदी के आभूषण लेकर वह मेरठ कार से जा रहे थे, जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 6 बजे वह खेतलपुर भांसौली गांव के पास ढाबे पर गाड़ी रोककर चाय पीने लगे। चाय पीकर लौटे तो कार से चांदी के आभूषणों से भरा बैग गायब था। वहीं, पर्स में रखे 17,500 रुपये और मोबाइल भी नहीं था। पीड़ित ने फौरन पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि वारदात 11 मई की शाम की है। वादी ने तीन दिन बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में वारदात संदिग्ध लग रही है।