फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Salim handed over to CBI, including three

सलीम समेत तीन सीबीआई के हवाले

Sat, 20 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Salim handed over to CBI, including three
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे-91 पर हैवानियत का राज उलगवाने के लिए फिलहाल सीबीआई के पास तीन दिन का समय है। कोर्ट ने नौ अगस्त को जेल गए तीन आरोपियों की तीन दिन यानी 72 घंटे रिमांड सीबीआई को दी है। तीनों आरोपियों की रिमांड शुक्रवार रात नौ बजे से शुरू हो गई है। इसके बाद सीबीआई टीम दिल्ली रवाना हो गई।

विज्ञापन


तीनों आरोपियों की रिमांड 23 अगस्त दोपहर दो बजे तक रहेगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सीबीआई की ओर से विवेचक उपाधीक्षक एमएस कतियाल ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या द्वितीय/पॉक्सो अधिनियम के न्यायाधीश ध्रुव कुमार तिवारी के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


जिसमें गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद सलीम उर्फ बीना उर्फ दीवानजी पुत्र रियासत, जुबेर उर्फ परवेज उर्फ सुनील पुत्र अकील और साजिद पुत्र वाहिद निवासी हितकारी बिटौरा थाना तिर्वा जिला कन्नौज को चार दिन की रिमांड पर लेने की मांग की। न्यायाधीश ने जेल में बंद तीनों आरोपियों को तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों चली सुनवाई के बाद शुक्रवार शाम न्यायाधीश ने सीबीआई को चार के बजाय तीन दिन (72 घंटे) की रिमांड दी। न्यायाधीश ने आदेश दिया कि रिमांड शुक्रवार रात नौ बजे से शुरू होगी और 23 अगस्त की दोपहर दो बजे तक रहेगी। सीबीआई टीम तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने से पहले मेडिकल कराएगी।

साथ ही रिमांड समाप्त होने के बाद मेडिकल कराकर ही जिला कारागार भेजेगी। बता दें कि 29 जुलाई की रात का सच जानने के लिए सीबीआई के पास तीन दिन का समय है। सीबीआई के रडार पर पहले 100 नंबरबुलंदशहर (ब्यूरो)। सीबीआई टीम के लिए जांच का पहला आधार पुलिस के पास पहुंची पहली कॉल होगी।

29 जुलाई को वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने कई बार 100 नंबर पर कॉल की थी, लेकिन हर बार फोन इंगेज गया था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने नोएडा रहने वाले एक परिचित को घटना की सूचना दी थी। परिचित ने पहले नोएडा पुलिस को सूचित किया था और नोएडा पलिस ने बुलंदशहर कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई नोएडा और बुलंदशहर पहुंची कॉल को अपनी जांच के दायरे में शामिल करेगी। सीबीआई सबसे पहले पीड़ित परिवार के नोएडा निवासी परिचित, नोएडा और बुलंदशहर कंट्रोल रूम के पुलिस कर्मियों से पूछताछ करेगी। बताया गया कि सबसे पहले घटना की जानकारी इन्हीं लोगों को हुई थी।

उसके बाद पुलिस कितनी देर में घटनास्थल पर पहुंची और वारदात के कितनी देर बाद पुलिस को फोन से सूचना मिल पाई थी। इस जांच मेें सीबीआई नोएडा कंट्रोल रूम के ड्यूटी इंचार्ज और बुलंदशहर के सस्पेंड पुलिस कर्मियों से पूछताछ करेगी। सूत्रों का दावा है कि सीबीआई की एक टीम को इसके लिए लगा भी दिया गया है।

गैंगरेप की जांच कर रही सीबीआई की टीम में डीआईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। इसमें डीआईजी शरद अग्रवाल, एसपी अभिषेक दुलर, दो डिप्टी एसपी और दो इंस्पेक्टर दीपक कुमार, पीके रॉय शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed