फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   robbry in LIC center

एलआईसी सेंटर में दिनदहाड़े लूट

Sat, 04 Jun 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 04 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
robbry in LIC center
पीड़ित वकील - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े डीएम आवास के पास तमंचे के बल पर एलआईसी सेंटर से 1.63 लाख रुपये लूट लिए। इसमें डेढ़ लाख रुपये बदमाशों ने प्रीमियम जमा करने गए वकील से लूटे जबकि कलेक्शन सेंटर के कर्मचारियों से 13 हजार रुपये लूटे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

वकील ने बाइक से कुछ दूर उनका पीछा किया लेकिन तब तक कार सवार भाग चुके थे। नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएम रोड स्थित एलआईसी दफ्तर के सामने नफीस अहमद एलआईसी का कलेक्शन सेंटर चलाते हैं। शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे नफीस और कलेक्शन एजेंट बिशन स्वरूप शर्मा काम कर रहे थे।
विज्ञापन


एडवोकेट पवन कांत गोविल अपनी बीमे की किश्त जमा करने गए थे। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी जेब में 1.5 लाख रुपये रखे हुए थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी और उसमें से तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश उतरे। तीनों के हाथ में तमंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने पीड़ितों की कनपटी पर तमंचे लगाकर अधिवक्ता से 1.5 लाख, दो सोने की अंगूठी, एक मोबाइल और  नफीस अहमद से 10 हजार रुपये और बिशन स्वरूप शर्मा से तीन हजार रुपये लूट लिए। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बाइक द्वारा बदमाशों की कार का मऊखेड़ा फाटक तक पीछा किया।

बदमाश कार लेकर जैनपुर की तरफ भाग गए। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि नफीस अहमद की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पांच मिनट में की वारदात
बताते हैं कि बदमाश कलेक्शन सेंटर में करीब पांच मिनट तक तांडव मचाते रहे। उन्होंने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया उससे पता चलता है कि उनके भीतर पुलिस के आने का कोई डर नहीं था। तमंचे के सामने तीनों पीड़ितों की सांस फूली हुई थी।


डीएम रोड पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कार सवार बदमाशों ने एलआईसी कलेक्शन सेंटर से 1.63 लाख रुपये लूट लिए। एफआईआर दर्ज कर ली है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। - वैभव कृष्ण-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed