{"_id":"56f56dd94f1c1b1e78f14dfd","slug":"road-accident-occurred-on-holi-red","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हादसों से सड़कें हुईं ‘लाल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर हादसों से सड़कें हुईं ‘लाल’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत
विज्ञापन
नगला मोइद्दीनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार सिकंदराबाद के टीचर्स कॉलोनी निवासी मोनू (22) पुत्र कन्हैयालाल और सिद्धार्थनगर के गुजरिया गांव निवासी तिलक पुत्र कोदई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले दस्तावेजों से उनके परिजनों को सूचित किया ।
बाइक-कार भिड़ंत में दो की जान गई
पसवाड़ा थाना बहादुरगढ़ निवासी कपिल पुत्र तोताराम अपने दोस्त कपिल पुत्र टीकम के साथ बाइक पर स्याना आया था। शाम लगभग 4.30 बजे जब भैंसोड़ा के पास कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार कपिल(22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार जगदीश उम्र 36 वर्ष निवासी भैंसोड़ा ने अस्पताल में दम तोड़ा। बाइक सवार मृतक के भाई उधम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
कार ने कुचला
गांव रूपबास पंचगाई के पास बृहस्पतिवार शाम कार की टक्कर से अरनिया निवासी बाइक सवार राजवीर (33) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
मासूम ने तोड़ा दम
दिल्ली निवासी दिनेश अपने 4 वर्षीय बेटे प्रांजुल के साथ बृहस्पतिवार रात कार से कासगंज के गांव बिरोजी जा रहा था। गांव मोहद्दीनपुर के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय प्रांजुल ने दम तोड़ दिया जबकि दिनेश को अलीगढ़ भेजा गया है।
टूटा पेड़ बनी वजह
पहासू क्षेत्र के गांव जटौला निवासी राजकुमार (25) बृहस्पतिवार रात 9 बजे बाइक से गांच दीघी प्याऊ जा रहा था। रास्ते में टूट कर गिरा पेड़ देख नियंत्रण खोकर एक कार ने राजकुमार की बाइक में टक्कर मार दी। राजकुमार की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया।
कार की टक्कर से मौत
थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव कपना निवासी केशव पुत्र चेतराम, कृष्ण पुत्र चमन और अक्कू पुत्र जयपाल बाइक पर ककोड़ से अपने गांव लौट रहे थे। झाझर चौकी के निकट कार ने बाइक को आमने-सामने से टक्कर मार दी। हादसे में केशव की मौके पर ही मौत हो गई।
डॉक्टर की मौत
गांव अकलपुर में क्लीनिक चलाने वाले ककोड़ निवासी डॉक्टर देवेेंद्र गौड़ बृहस्पतिवार रात करीब 7 बजे गांव वीरमपुर गए थे। लौटते समय पीछे से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। नोएडा के हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
बाइक ने ली जान
शिकारपुर के मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी रमेश चंद शर्मा पुत्र स्व. नंदराम शर्मा का भतीजा लोकेश कुमार शर्मा(18) पुत्र स्व. सुखदेव गुरुवार रात करीब 7 बजे बाइक से बुलंदशहर आ रहा था। सामने आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार अनुज कुमार पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह निवासी जुलेपुरा भी घायल हो गया।
गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।