{"_id":"5818d3644f1c1bac314367ba","slug":"reward-on-amit-and-sumit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित-सुमीत पर इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमित-सुमीत पर इनाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शांति स्वरूप शर्मा की हत्या का मामला
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता की हत्या के मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। हत्या में नामजद दोनों आरोपियों अमित और सुमित पर एसएसपी सोनिया सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से मंगलवार को एसएसपी और एसपी सिटी ने पूछताछ की।
विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता शांतिस्वरूप शर्मा की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई राजकुमार शर्मा ने दो को नामजद करते हुए चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी सोनिया सिंह और एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने भी कोतवाली में संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। वहीं मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव इस्माइला के अमित व सुमित पुत्र मुकेश उसके भाई शांतिस्वरूप से चुनावी रंजिश मानते थे। दीपावली की पूर्व संध्या पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मान सिंह चौहान, एसपी सिटी