फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   reward on Amit and Sumit

अमित-सुमीत पर इनाम घोषित

Tue, 01 Nov 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
reward on Amit and Sumit
कांग्रेस नेता शांति स्वरूप शर्मा की हत्या का मामला - फोटो : ब्यूरो

कांग्रेस नेता की हत्या के मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। हत्या में नामजद दोनों आरोपियों अमित और सुमित पर एसएसपी सोनिया सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से मंगलवार को एसएसपी और एसपी सिटी ने पूछताछ की।

विज्ञापन


 दीपावली की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता शांतिस्वरूप शर्मा की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई राजकुमार शर्मा ने दो को नामजद करते हुए चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी सोनिया सिंह और एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने भी कोतवाली में संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। वहीं मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव इस्माइला के अमित व सुमित पुत्र मुकेश उसके भाई शांतिस्वरूप से चुनावी रंजिश मानते थे।  दीपावली की पूर्व संध्या पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed