{"_id":"5846fbb14f1c1be359448c8f","slug":"retired-employee-hostage-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
दो हजार रुपये का नकली नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घरों में अकेले रह रहे सीनियर सिटीजन पर हमले हो रहे हैं और पुलिस बेखबर है। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर 72 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर दो बदमाश नकदी और कीमती सामान लूटकर भाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग की गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की।
पुलिस ने वृद्ध के दामाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी निवासी गौरव गोयल पुत्र अवध बिहारी लाल ने पुलिस को बताया कि वह आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में और पत्नी गौरी शंकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को दोनों पति-पत्नी कॉलेज चले गए थे।
विज्ञापन
बेटा शौर्य भी स्कूल चला गया था। घर पर ससुर आनंद कुमार गुप्ता (72) मौजूद थे। वह विद्युत विभाग से रिटायर्ड हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर बेटा शौर्य गोयल स्कूल से घर लौटा तो उसने घर पर अपने नाना को घायल अवस्था में देखा।
विज्ञापन
वह बोल नहीं पा रहे थे। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। शौर्य ने उन्हें फौरन ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर गले में रस्सी डालकर हत्या करने की कोशिश की।
जेब में रखे पुराने 500-500 के 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश वृद्ध को बंधक बनाकर पूरे घर को खंगाल डाला। वृद्ध का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।