फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape with minor, accused arrested

घर में खींचकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
rape with minor, accused arrested
रेप - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की से गांव के युवक ने रेप किया और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। भयभीत लड़की ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे क्षेत्र के एक गांव में लड़की पड़ोसी के घर से कैंची लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के  युवक सोनू पुत्र चंद्रपाल ने उसे घर में खींच लिया और कमरे में बंद कर रेप किया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया व लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर रेप की रिपोर्ट दर्ज
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म तथा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती के अनुसार गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी शादी की बात छिपाकर फर्जी निकाहनामे के कागजात तैयार कर उससे निकाह कर लिया।

युवती का आरोप है कि वह किराये के मकान में रहने लगा तथा उसकी अनुपस्थिति में उसके रिश्तेदार एवं खाने की चीज में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते रहे। नामजद आरोपियों में ग्राम चिड़ावक, औरंगाबाद, पीपलीखेड़ा, श्यामनगर के लोग शामिल हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बहला फुसलाकर पत्नी को भगाने का आरोप
मजदूर ने एक महिला और पुरुष पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। गांव निवासी युवक ने बताया कि वह अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। मजदूरी करता है। आरोप है कि गांव मोहम्मदपुर  हापुड़ निवासी एक महिला और पुरुष उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


पति पर पुत्री को बेचने का आरोप
थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसकी नाबालिग पुत्री को बेचने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उससे शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की पुत्री को उसके पति ने बेच दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष हरेराम सिंह का कहना है कि महिला से पूरे प्रकरण की जानकारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed