फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   provoking pumflet posted on wall on religious place

धार्मिक स्थल पर भड़काऊ पर्चा, हंगामा

Mon, 13 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
provoking pumflet posted on wall on religious place
तनाव - फोटो : अमर उजाला
लखावटी गांव में रविवार सुबह अराजकतत्वों ने एक धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक बातें लिखा पर्चा चिपका दिया। पर्चे में लाउडस्पीकर को बंद न करने पर धमकी दी गई थी। ग्रामीणों ने देखा तो हंगामा शुरू हो गया। एक समुदाय के लोगों ने पुलिस चौकी घेर लिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन



बता दे कि लखावटी गांव में मिश्रित आबादी के बीच धार्मिक स्थल है। रविवार रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर धमकी भरा पत्र चस्पा दिया। सुबह एक वर्ग विशेष में रोष फैल गया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और चस्पा पत्र को कब्जे में लेकर लौट गई।
विज्ञापन


बाद में शिवसेना के नगर प्रमुख प्रवेश लोधी, हरेंद्र उर्फ बब्लू लोधी, बजरंग दल के वरिष्ठ नेता दीनू अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल ठाकुर, संयोजक लोकेश ठाकुर, महामंत्री ललित ठाकुर सहित 50-60 लोग नारेबाजी करते हुए चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चौकी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पूर्व चौकी प्रभारी दो पुलिसकर्मियों के साथ धार्मिक स्थल पर जबरन लाउडस्पीकर बंद कराने की चेतावनी देकर गए थे। इसके बावजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने धमकी भरा पत्र चस्पा दिया।


ये सब चौकी पुलिस की सह पर हुआ है। इस बात पर प्रदर्शनकारियों की चौकी प्रभारी से नोकझोंक हुई। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। उधर, मामले में अज्ञात के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed