फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   prostitution

जिस्मफरोशी का अड्डा तो नहीं था अल्पावास

Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
prostitution
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

बरामद लड़की के सनसनीखेज खुलासे के बाद लक्ष्मी अल्पावास गृह की पड़ताल अब जिस्मफरोशी के कोण से की जाएगी। जांच टीम यह पता लगाएगी कि अल्पावास गृह में कौन-कौन लोगों का आना जाना था। अल्पावास से जिस्मफरोशी का कनेक्शन है या नहीं। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ संभव है।  

विज्ञापन


सात अप्रैल को गुलावठी स्थित लक्ष्मी अल्पावास गृह से चार लड़कियां गायब हो गई थी। दो लड़कियां मिल चुकी हैं। बरामद एक लड़की ने अल्पावास गृह के निदेशक पर अश्लील वीडियो दिखाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इसका विरोध करने पर लड़कियों को मारा पीटा जाता है।
विज्ञापन


प्रकरण में पुलिस ने निदेशक सचिन वर्मा समेत संस्था के अन्य पदाधिकारियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर लोग अल्पावास गृह में आने वालों का मकसद क्या था। लड़कियों को अल्पावास गृह से बाहर तो नहीं भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीपीओ ने मामले की जांच जिस्मफरोशी के एंगल से शुरू कर दी है। एक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गुलावठी के प्रांत संयोजक कदीम आलम ने गृह की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि लक्ष्मी अल्पावास गृह में क्या चल रहा था। इसकी उच्च स्तरीय जांच होगी। फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed