{"_id":"580a56974f1c1bf36e704ffb","slug":"poured-acid-on-the-face-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसिड
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला दबाकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने तेजाब से पूरा चेहरा जला दिया और शव खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तमाम मशक्कत बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं करा सकी। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और की गई फिर शव यहां खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह तेजपाल, भरतपाल पुत्रगण बने सिंह के खेत में एक युवक का शव देखा। उसका चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। शरीर पर जींस और टीशर्ट थी।
विज्ञापन
शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश यादव का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव खेत में फेंका गया है। शरीर पर कहीं चोट या गोली का निशान नहीं दिखा। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।