फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police put the victims in the lockup

पुलिस ने पीड़ितों को ही हवालात में डाला

Sun, 05 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police put the victims in the lockup
jail shimla

 शराब पीकर गाली गलौज के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आठ लोगों को ही हवालात में डाल दिया। इतना ही नहीं चौकी प्रभारी ने सभी की जेब से कुल 51,600 रुपये और मोबाइल निकाल लिए। कई घंटे बंद रखने के बाद रात नौ बजे छोड़ा।

विज्ञापन


गांव भगवानपुर निवासी मुकेश पुत्र हरस्वरूप ने बुगरासी चौकी प्रभारी पर ऐसा गंभीर आरोप लगाते हुए एससएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी मुकेश पुत्र हरस्वरूप ने बताया कि दो फरवरी 2017 की शाम करीब सात बजे गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर आया और चाचा देवेंद्र से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके परिजनों ने पुलिस बुला ली। बुगरासी चौकी प्रभारी दोनों पक्षों को चौकी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि वह अपने साथ राजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, सैंकी त्यागी, तपेश, राजकुमार, अशोक, अमित और टोनू को चौकी लेकर पहुंचा। वहां चौकी प्रभारी महिपाल सिंह से देवेंद्र को छोड़ने की बात की तो चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज करते हुए सभी को हवालात में बंद कर दिया। नकदी-मोबाइल लेकर देर रात उन्होंने सभी को छोड़ा।


साथ ही किसी को बात बताने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं चौकी प्रभारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed