{"_id":"578689d24f1c1b7d5f13d5a6","slug":"police-caught-abu-salem-ex-girlfriend-s-three-bouncers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका के तीन बाउंसर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका के तीन बाउंसर पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
abu salem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात एसएसपी ने चेकिंग के दौरान सिकंदराबाद में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री मोनिका बेदी के बाउंसरों को संदिग्ध हालत में दबोचा है। बाउंसरों के पास से पुलिस ने एक इनोवा कार, राइफल और पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस बाउंसरों से पूछताछ कर उनसे मिले असलहों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एसएसपी वैभव कृष्ण मंगलवार रात करीब दो बजे हाईवे पर कोतवाल सिकंदराबाद के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक इनोवा सवार तीन बाउंसरों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ पर बाउंसरों ने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री मोनिका बेदी को अलीगढ़ छोड़कर दिल्ली जा रहे थे। बाउंसरों के पास से पुलिस ने एक राइफल व एक पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
पूछताछ में बाउंसरों ने अपना नाम गोकुलपुरी दिल्ली निवासी अमित शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा, पटेल नगर गाजियाबाद निवासी ललित शर्मा पुत्र राम सिंह, नंदनगरी दिल्ली निवासी धर्मेंद्र पुत्र जय सिंह बताया।