फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police broke 11 villagers

पुलिस पर भड़के 11 गांवों के लोग

Sun, 09 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police broke 11 villagers
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भटौना गांव के चौ.चरण सिंह इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को क्षेत्र में बढ़ते अपराधों एवं पुलिस निष्क्रियता के विरोध में महापंचायत हुई। इसमें लोगों ने पुलिस निष्क्रियता पर रोष जताया। बाद में एसपी सिटी ने सभी वारदातें खोलने का आश्वासन दिया। महापंचायत में विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि शासन-प्रशासन की ढिलाई से उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं।

पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है। किसान नेता चौ.विजेंद्र सिंह ने कहा कि अपराधों का खुलासा सही होना चाहिए। किसान नेता चौ. सुन्दरपाल सिंह तेवतिया और कदीम आलम ने कहा कि थानों में दलालों का बोलबाला है। इसलिए अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाता।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कै.बिशन सिंह सिरोही, चौ.हरवीर सिंह, भाकियू नेता वीरपाल सिंह तेवतिया, देवेंद्र सिंह खटाना, जगवीर सिंह नत्थूगढ़ी, ग्राम प्रधान केपी सिंह, जयप्रकाश तेवतिया, बिजेंद्र सोलंकी, हरिओम डागर, कुशलपाल सिंह, शीशपाल सिंह, बदरे आलम, सतपाल प्रधान, सुरेशपाल सिंह तेवतिया आदि ने भी पुलिस की कार्यशैली की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में पहुंचे एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने घोषणा की कि 28 सितंबर को विजेंद्री देवी पत्नी विक्रम सिंह निवासी भटौना से लूट व हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया गया है ।  एसपी सिटी ने ग्रामीणों को यह भी आश्वस्त किया कि भैंस चोरों, गौकशों व लुटेरों को गैंगस्टर लगाया जाएगा।


एसडीएम सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि मृतका के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री से अधिक सहायता के लिए संस्तुति की जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता बाबा सुखपाल ने की तथा संचालन सुन्दरपाल सिंह तेवतिया एवं जयप्रकाश तेवतिया ने किया।

पंचायत में ग्राम भटौना, देवली, नत्थूगढ़ी, कुरली, खुशहालपुर, बराल, सैंठा, महौली, बराल, छपरावत, नया बांस आदि गांवों के लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed