फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Plot sale deed had made fake documents

फर्जी दस्तावेज बनवाकर कराया प्लॉट का बैनामा

Tue, 27 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 27 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Plot sale deed had made fake documents
फर्जी दस्तावेज बनवाकर कराया प्लॉट का बैनामा - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनवाकर एक प्लॉट का बैनामा करा लिया। प्लॉट की नींव भरवाने गए पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने दिए रुपये मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर     दर्ज कराने के लिए एसपी सिटी को तहरीर दी है।

विज्ञापन


नयागांव चांदपुर निवासी गीता सिंह पत्नी नरेश कुमार राना ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि गांव हरतौली निवासी कुछ लोगों ने एक प्लॉट दिलवाया था। उसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये तय हुई थी।
विज्ञापन


बिचौलिए ने कमीशन के रूप में 20 हजार रुपये भी लिए थे। 2009 में प्लॉट का बैनामा करा लिया था। 28 सितंबर को वह अपने भाई लोकेश कुमार राना, देवर मुकेश कुमार व पति के साथ प्लॉट की नींव भरवाने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नींव खुदवानी शुरू की तो पता चला कि प्लॉट विक्रेता और बिचौलिए ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्लॉट का दूसरा बैनामा करा लिया है। आरोप है कि जब उसने यह बात आरोपियों को बताई और अपने दिए रुपये मांगे तो उन्होंने हत्या की धमकी देकर भगा दिया।

आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed