{"_id":"58f7ada04f1c1bf15847048a","slug":"phc-in-charge-try-to-rape-tear-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी प्रभारी ने की रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचसी प्रभारी ने की रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एक एएनएम ने चिकित्सा प्रभारी पर मारपीट और रेप की कोशिश करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। एएनएम ने चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, चिकित्सा प्रभारी ने भी एएनएम पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।
एक गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम ने बताया कि बुधवार सुबह उसने चिकित्सा प्रभारी से अटेंडेंस रजिस्टर मांगा। उन्होंने रजिस्टर ऊपर भेजने की बात करते हुए देने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि चिकित्सा प्रभारी ने एएनएम के साथ मारपीट की। पीड़ित एएनएम ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी ने उसके साथ रेप की कोशिश की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। शोर सुनकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और अन्य लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
पीड़ित एएनएम ने चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, चिकित्सा प्रभारी का कहना है कि उनके ऊपर एएनएम द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। एएनएम का ट्रांसफर दूसरी जगह हो गया है।
नोटिस देने के बाद भी वह आवास खाली नहीं कर रही है। इसका विरोध करते हुए एएनएम ने अभद्रता और मारपीट की। चिकित्सा प्रभारी ने भी एएनएम के खिलाफ तहरीर दी है। सीएमओ दीपक ओहरी का कहना है कि मामले की सूचना मिली है, मै अभी शहर से बाहर हूं। मामले की जांच की जाएगी।
युवक ने की महिला से रेप की कोशिशछतारी
ित एक मोहल्ले में युवक ने महिला के साथ रेप की केशिश की। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी महिला मंगलवार रात किसी काम से घर से बाहर आई थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक पहुंचा और महिला को दबोचकर उसके साथ रेप की केशिश करने लगा।