{"_id":"5766e7794f1c1bdd5a11bcf8","slug":"pf-scam-in-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन में 50 करोड़ का पीएफ घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावर कारपोरेशन में 50 करोड़ का पीएफ घोटाला
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
घपला
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल डिलीट घोटाला, असेस्मेंट घोटाला, आरएपीडीआरपी घोटाला के बाद पावर कारपोरेशन में एक और नया घोटाला सामने आया है। 50 करोड़ के पीएफ घोटाले का संज्ञान एमडी तक पहुंचने के बाद विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया है। अधीक्षण अभियंता ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
पावर कारपोरेशन के 200 सरकारी कर्मचारियों और 700 संविदा कर्मचारियों का पीएफ पिछले कई सालों से डकारा जा रहा है। पावर कारपोरेशन के तीन डिवीजनों के सरकारी कर्मियों के पीएफ का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।
एक सरकारी कर्मी का सालाना करीब 60 हजार और एक संविदाकर्मी का सालाना करीब 20 हजार रुपये पीएफ को व्यवस्थित तरीके से अफसर डकार रहे हैं। संविदाकर्मियों का पीएफ तो सीधे-सीधे खंड अधिकारियों और ठेकेदारों की जेबों में जा रहा है, जबकि विभागीय कर्मियों का जीपीएफ कहां-कहां जा रहा है, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
पूरा मामला एमडी के संज्ञान में पहुंचने के बाद विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया है। अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।