फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One-way love

एक तरफा प्यार में सरेबाजार किशोरी पर किए चाकू से कई वार

Fri, 10 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 10 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
One-way love
घायल युवती। - फोटो : ब्यूरो

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने स्याना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी एक किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार दिए। पीड़िता की चीख-पुकार पर दौड़ी पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल किशोरी को आनन-फानन लखावटी सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय कुसुम पुत्री जसवंत निवासी भमरौली शुक्रवार को घरेलू सामान खरीदने के लिये औरंगाबाद आई हुई थी। औरंगाबाद से सामान खरीदकर कुसुम बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित स्याना स्टेंड पर बस के इंतजार में खड़ी हुई थी।
विज्ञापन


किशोरी का पीछा करता हुआ पड़ोसी गांव का ही एक युवक हाथ में चाकू लेकर मौके पर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से किशोरी लहूलुहान हो गई। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। मौके पर हंगामे की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। लहूलुहान किशोरी कुसुम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। उधर पीड़िता के भाई ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed