{"_id":"5831da364f1c1bbc06b39a31","slug":"old-woman-murdered-bodies-hung-on-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे के बस स्टॉप के पास झाड़ियों में एक वृद्धा की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सोमवार दोपहर दो बजे बस स्टॉप के पास पेड़ से एक वृद्धा का शव लटका होने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। शव साड़ी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। वृद्धा का आधा शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि आधा हवा में साड़ी के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास है। शव के पास से बीड़ी माचिस और एक थैला मिला है। अंदेशा है कि वृद्धा की हत्या कर शव को झाड़ियों में लाकर पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। एसओ नरसेना ज्ञानसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी महिला, मौत
कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। रिश्तेदारों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मीरपुर निवासी सुरिया (45) पत्नी इदरीश शनिवार रात अपने घर में सो रही थी।
रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि सुरिया का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपास की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मृतका के रिश्तेदार भी आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।