फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now threatens ACMO and doctor

अब एसीएमओ और डॉक्टर को मिली धमकी

Tue, 21 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now threatens ACMO and doctor
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में तैनात एसीएमओ और नेत्र चिकित्सक को विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल आई है। दोनों ने पूरे मामले से पहले सीएमओ को अवगत कराया है। इसके बाद एसएसपी से इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर तैनात डॉ. रोहताश यादव ने सीएमओ-एसएसपी से की शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके फोन पर विदेशी नंबरों से कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाला उनके साथ अभद्रता और उन्हें धमकी दे रहा है। उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। जब उन्होंने नंबर चेक कराया तो पता चला कि नंबर विदेश  का है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला अस्पताल में तैनात नेत्र चिकित्सक डॉ. बीएन राय को भी विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। डॉ. बीएन राय ने बताया कि उन्हें पिछले पांच-सात दिनों से विदेशी नंबरों से कॉल आ रही हैं। विदेश के फोन नंबर (++447417910562) से कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल करने वाला व्यक्ति उन्हें धमकी देते हुए अभद्रता कर रहा है। दोनों चिकित्सकों ने मामले की शिकायत सीएमओ और एसएसपी से की है। बता दें कि इससे पहले भी प्रशासनिक अफसरों और चिकित्सकों को फोन पर धमकी दी जा रही है। जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों को भी इसी प्रकार फोन पर धमकी दी गई है।

पूरे मामले की जांच जनपद पुलिस के अलावा एटीएस, एसटीएफ एनआईए और आईबी स्तर से की जा रही है। इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, हालांकि अभी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव और नेत्र चिकित्सक डॉ. बीएन राय द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि उन्हें विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पूरे मामले से एसएसपी को अवगत करा दिया गया है।


-डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
एसीएमओ और चिकित्सक को धमकी भरे फोन की जांच कराई जाएगी। जल्द ही पूरे मामले की जांच कर आरोपी की पहचान की जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए आईटी एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
-मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed