फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NH-91 was moved before opening

गोलमाल! उद्घाटन से पहले ही उखड़ने लगा एनएच-91

Fri, 14 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 14 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
NH-91 was moved before opening
बुलंदशहर में एनएच-91 पर गांव दोस्तपुर के पास इस कदर उखड़ने लगा हाईवे, कि वाहनों की रफ्तार कम होने लगी। - फोटो : ब्यूरो

घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग से एनएच-91 (सिकंदराबाद से बुलंदशहर तक) कई स्थानों पर उखड़ गया है। दोस्तपुर के पास ओवरब्रिज के दोनों ओर की लिंक रोड्स की गिट्टियां भी खुर्द-बुर्द हो चुकी हैं। खास बात यह है 1400 करोड़ की लागत से बने इस हाईवे का विधिवत उद्घाटन तक नहीं हुआ है। सड़क का यूं बिखरना कई सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन


एनएचएआई ने गाजियाबाद से अलीगढ़ तक एनएच-91 को फोर लेन किया गया है। 1400 करोड़ के प्रोजेक्टस का सिकंदराबाद में कहीं कहीं काम रूका हुआ है। जहां काम पूरा हो गया है, वहां हाईवे क्षतिग्रस्त होने लगा है। इस मार्ग का अभी तक विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इससे पहले ही हाईवे की सड़क उखड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। दोस्तपुर ओवरब्रिज के पास तो लिंक रोड का पत्थर भी उखड़कर बिखर गया है।  सड़क टूटने के साथ ही हाईवे पर जगह जगह अवैध कट बना लिए गए हैं। हाईवे के अवैध कट्स भी हाइवे यात्रियों की टेंशन बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अवैध कट और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हाइवे पर आए दिन वाहन डिस्बेलेंस होकर दुर्घटनाओें के शिकार होते हैं। कई लोगों को जान तो कई को हाथ पैर गवाने पड़ते हैं। हालांकि अफसरों ने कमजोरी को छिपाने के लिए हाईवे पर जगह जगह पेंच वर्क कराकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास है।


कालाआम से मोतीबाग रोड भी जगह जगह टूट गया है। ये रोड हाल ही में बनाया गया था। प्रशासनिक अफसरों ने एनएच-235 चौड़ीकरण के मद्देनजर गांव अकबरपुर में जमीन का अवार्ड (मुआवजा तय) घोषित नहीं किया है। मुआवजा तय नहीं होने से चौड़ीकरण से संबधित सभी काम रुक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed