फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   new born baby thown injungle

जंगल में नवजात को फेंका

Mon, 20 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
new born baby thown injungle
ब‌िटिया - फोटो : अमर उजाला
सांवली गांव में मंडी के पास जंगल में रविवार तड़के गश्त के दौरान पुलिस को एक नवजात रोता हुआ मिला। किसी ने बच्चे को जन्म के बाद जंगल में फेंक दिया था। पुलिसकर्मी ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्चे की हालत स्वस्थ बताई गई है। फिलहाल तीन बेटियों के पिता की सुपुर्दगी में नवजात को दिया गया है।
विज्ञापन



जोखाबाद चौकी पर तैनात सिपाही शेलेंद्र कुमार रविवार तड़के गश्त पर थे। इसी दौरान सांवली गांव में मंडी के सामने जंगल में उन्हें एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जंगल के आगे झाड़ियों को हटाकर देखा तो किसी ने अपना बच्चा वहां छोड़ रखा था।
विज्ञापन


आनन-फानन में उन्होंने नवजात को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। अस्पताल चिकित्सक डा. किंजल सिंह ने बच्चे की हालत अब ठीक बताई है। अस्पताल में मौजूद सफाईकर्मी मंगलसेन ने बच्चे के पालन पोषण की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मोदीनगर के दंपति प्रमोद और रेखा ने भी बच्चे के पालन-पोषण की इच्छा जताई। प्रमोद-रेखा की तीन लड़किया हैं। पुलिस ने रेखा-प्रमोद को बच्चे को पालन पोषण के लिए सुपुर्द कर दिया। पूरी घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed