{"_id":"582a06854f1c1b55368fe51d","slug":"murder-of-father-of-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से लौट रहे सरपंच के पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले से लौट रहे सरपंच के पिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
muirder scene
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते गढ़ गंगा कार्तिक स्नान मेले से घर लौट रहे हरियाणा के गांव अल्लीका के सरपंच धीरसिंह के पिता भरत सिंह की स्कॉर्पियो सवारों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कार सवार उनके दूसरे साथी ने झाड़ियों में छिपकर जान बचाई।
घटना के बाद हत्यारे बुलंदशहर की ओर भाग गए। कोतवाल आरके शर्मा मौके पर पहुंचे और मृतक को बुलंदशहर भेजा। कार में बैठे दूसरे घायल साथी को स्याना लाया गया है।
सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव अल्लीका, थाना पलवल, हरियाणा निवासी भरत सिंह (50) अपने साथी पंचायत सचिव डिगंबर के साथ गढ़ मेले से गंगा स्नान करके महेंद्रा गाड़ी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
स्याना-बुलंदशहर हाईवे पर गांव बरौली वासुुदेवपुर में पेट्रोल पंप के पास स्पीड ब्रेकर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गाड़ी भरत सिंह चला रहा था। गोलियां चलते ही कार सवार डिगंबर ने झाड़ियों की तरफ भाग कर जान बचाई।
उसको कई छर्रें लगे हैं। बताया गया कि हमलावरों ने गाड़ी के शीशे की ओर से भी लगभग पांच-छह राउंड फायरिंग की। दो हमलावरों ने कार रोककर भी भरत सिंह को गोलियां मारीं। सिर और गर्दन में गोली लगने से भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक को बुलंदशहर भेजा और घायल डिगम्बर को स्याना लाया गया। समाचार भेजे जाने तक भरत सिंह के परिजनों के स्याना पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। मृतक का पुत्र धीर सिंह वर्तमान में सरपंच है।
उसके भाई रूपचंद और दूसरा बेटा अमित सहित अन्य परिवारीजन गढ़ मेले में गंगा स्नान करने आए हैं। सीओ चितरंजन चौहान का कहना है कि ये घटना आपसी रंजिश की है। परिजनों के आने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। भरत सिंह के शव को पीएम को बुलंदशहर भेजा गया है और दूसरे घायल को स्याना लाया गया।