{"_id":"5908d1104f1c1b6e50440f57","slug":"mounting-in-the-pillars-kishori-jhulasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरा करंट, किशोरी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे में उतरा करंट, किशोरी झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 03 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खंभे में उतरा करंट, किशोरी झुलसी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव चिंगरावली में खंभे में करंट उतरने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे नोएडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे चिंगरावली गांव निवासी राजवीर सिंह की 15 वर्षीय बेटी मीना घर से बाहर जा रही थी।
इसी दौरान वह घर के पास ही विद्युत पोल से टच हो गई। पोल में करंट आने से वह झुलस गई। आसपास के लोगों ने देखा तो विद्युत निगम कार्यालय फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई। गंभीर हालत में परिजन मीना को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया। विद्युत पोल में करंट उतरने की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों में रोष है कि सूचना के बाद भी पावर कारपोरेशन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन