{"_id":"575855f24f1c1be8389c5215","slug":"mother-daughter-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने कराई थी मां-बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने कराई थी मां-बेटी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों के चलते मां के साथ बेटी की भी हत्या कर दी गई। मां ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से दो लोगों को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर महिला और उसकी चार साल की बेटी का कत्ल करा दिया। पुलिस ने प्रेमी सहित चारों लोगों को गिरफ्तार कर तीन महीने पहले बीबीनगर में हुई मां-बेटी की हत्या का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी वैभवकृष्ण ने बताया कि 25 मार्च 2016 को थाना बीबीनगर के गांव बलीपुर के जंगल में एक महिला का शव मिला था। कुछ दिन बाद उसी बेटी का कंकाल भी बरामद कर लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रोहताश पुत्र पतराम, जितेन्द्र और दिनेश पुत्र वीर सिंह निवासी हिंगवाड़ा थाना बीबीनगर तथा परवेश पुत्र धनपत निवासी इंचौली मेरठ के नाम सामने आए।
विज्ञापन
पता चला कि मृतका रूपवती को उसके पति अमीचंद निवासी जुगसाना कलां जहांगीराबाद की मौत के बाद रोहताश अपनी बीबी की तरह रखता था। उसकी 8 साल की बेटी रश्मि भी उसके साथ रह रही थी। रूपवती रोहताश पर कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
रूपवती को रास्ते से हटाने के लिए रोहताश ने अपने साथ परवेश की मदद ली। दोनों ने जितेंद्र और दिनेश को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर रूपवती और रश्मि की हत्या कर दी।