{"_id":"5894beac4f1c1b4a40e82350","slug":"mother-and-son-entered-the-house-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे को घर में घुसकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
न्यायलय
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे पर जबरन मकान बिकवाने का दबाव बनाया जा रहा है। दबाव न मानने पर झूठे केस की धमकी दी गई। इस पर भी बात नहीं बनी तो आरोपियों ने मां-बेटे को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने नगर पुलिस से आख्या मांगी है।
नगर कोतवाली के मोहल्ला सब्जी मंडी बारादरी निवासी राशिद पुत्र मंजूर अली ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पैंठ में कार्ड बेचने का काम करता है। वह अपनी मां के साथ घर पर अकेला रहता है। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके मकान को जबरन खरीदना चाहते हैं। मकान न बेचने पर झूठे केस में फंसाने और मारपीट की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 23 जनवरी 2017 की दोपहर करीब तीन बजे आरोपियों ने घर से सामने कूड़ा डाल दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने मां-बेटे को बुरी तरह पीटा। राशिद को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगोें ने आकर राशिद और उसकी मां को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय ने नगर पुलिस से मामले के बारे में रिपोर्ट तलब की है।
पिता और भाई पर किया हमला, गिरफ्तार
भतीजे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट वापस लेने के लिए समझाने पर एक व्यक्ति ने अपने पिता और भाई पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद उसकी पत्नी ने भी मारपीट की। दोनों घायल हो गए तो परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चौकी क्षेत्र के गांव नंगलाबंशी नंगलाबंशी निवासी किशनपाल पुत्र छीतर सिंह ने तहरीर दी कि उसके भाई ओमप्रकाश की पत्नी बबीता ने उसके बेटे किरनपाल के खिलाफ करीब दो साल पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। किशनपाल के मुताबिक, 31 जनवरी की शाम दोनों पक्ष गांव में बात कर रहे थे।
किशनपाल ने ओमप्रकाश के सामने केस को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा तो ओमप्रकाश और उसकी पत्नी बबीता भड़क गई। आरोप है कि ओमप्रकाश ने किरनपाल पर चाकू से हमला कर दिया जबकि बबीता ने किशनपाल के साथ मारपीट की। किशनपाल और उसका पुत्र किरनपाल घायल हो गए।
परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ओमप्रकाश और बबीता पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
काम पर निकले युवक पर रंजिशन हमला
नगर कोतवाली क्षेत्र से काम पर निकले एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ला सरायधारी निवासी रुकसाना पत्नी फखरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसके पुत्र से रंजिश रखता है।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बेटा राशिद पुत्र फखरुद्दीन काम पर जा रहा था। रास्ते में आरोपी राशिद को बुलाकर ले गया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बुरी तरह पीटा। उसका सिर फट गया। युवक की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है।