फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Moharram procession, firing in two groups hurled stones

मोहर्रम के जुलूस में दो गुटों में फायरिंग-पथराव

Wed, 12 Oct 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Moharram procession, firing in two groups hurled stones
पथराव के बाद हिरासत में लिए गए एक आरोपी से पूछताछ करते अफसर।  - फोटो : ब्यूरो

ग्यारवां मील चौकी क्षेत्र के गांव बदरखा में बुधवार शाम मोहर्रम जुलूस के मौके पर वर्तमान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव और फायरिंग होती रही। इसमें चौकी प्रभारी समेत सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वर्तमान प्रधान ने दोनों पक्षों में हुए झगड़े का कारण छेड़छाड़ और पूर्व प्रधान ने जूता चोरी होना बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों और वर्तमान व पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात पीएसी और कई थानों की पुलिस के साथ गांव में कैंप किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव बदरखा में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी बीच दो पक्षों में अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। वर्चस्व के लिए दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग भी हुई। हंगामें की सूचना पर पहुंचे ग्यारहवां मील चौकी इंचार्ज पवन कुमार पथराव में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय कई थानों की पुलिस और पीएसी लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात होने से लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं।

ग्राम प्रधान इकबाल ने एसपी देहात को बताया कि दिल्ली में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे गांव के एक युवक ने जुलूस में लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसने रिवॉल्वर निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।

जबकि पूर्व प्रधान इलियास ने बताया कि झगड़े का कारण एक युवक का जूता चोरी होना है। पुलिस और पीएसी नेे गांव में मार्च किया। पथराव में चौकी इंचार्ज के अलावा भुल्ला , चांद मोहम्मद , इरशाद , वरीश , शानु और इकराम घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों में ले गए हैं।

खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के में 20 साल से खूनी रंजिश चली आ रही है। जिसमें वर्ष 1995 व 2003 में हत्या हत्या हो चुकी हैं।

पुलिस के सामने भी होता रहा पथराव
ग्यारवां मील चौकी क्षेत्र के गांव बदरखा में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्ष इस कदर भड़के कि पुलिस फोर्स के पहुंचने पर भी एक-दूसरे पर पथराव करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में ेभारी संख्या में पुलिसबल पहुंचा लोग गांव छोड़कर भाग गए।

ग्राम प्रधान इकबाल ने एसपी देहात को बताया कि दिल्ली में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे गांव के एक युवक ने जुलूस में लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसने रिवॉल्वर निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। इसके चलते पथराव हुआ।

वहीं पूर्व प्रधान इलियास ने बताया कि झगड़े का कारण एक युवक का जूता चोरी होना है।  पलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। गांव में पुलिस तैनात है।

मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। दोनों पक्षों की ओर से लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वर्तमान और पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पंकज कुमार पांडेय-एसपी देहात

जलीलपुर में भी दो पक्षों में मारपीट व पथराव
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष के लोग अपनों के घायल होने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed