फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minor called home Rape, teen arrested

घर बुलाकर नाबालिग से रेप, किशोर गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 08 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Minor called home Rape, teen arrested
रेप - फोटो : ब्यूरो

नगर के एक मोहल्ले में नाबालिग को घर बुलाकर पड़ोसी किशोर ने उसके साथ रेप कर दिया। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी मजदूर की 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसकी मां बाहर गई हुई थी जबकि पिता मजदूरी करने गया था। दोपहर में किशोरी को अकेला देख मौका पाकर पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया और बहला-फुसलाकर उसे अपने घर बुला ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया। घर लौटने पर पीड़िता ने पूरा मामला अपनी मां को बताया। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अखिलेश पुत्र रौदास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठ ने किया रेप, ससुरालियों ने की हत्या की कोशिश
 दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बना डाला। ससुरालियों से शिकायत करने पर उन्होंने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। ससुराल वाले उसको मायके के बाहर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने जेठ सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई।

ससुरालियों का अत्याचार हद से बढ़ने पर उसके परिजन उसे घर ले आए। कार्रवाई के डर से ससुराल वाले इस प्रकार की घटना नहीं होने का आश्वासन देकर उसे साथ ले गए। आरोप है कि  एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो जेठ ने उसके साथ बलात्कार किया।

उसने जब ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। छह नवंबर को ससुराल वाले उसे पिता के घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। विवाहिता ने जेठ सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ, बलात्कार, जान से मारने के प्रयास, दहेज उत्पीड़न की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रेप का एक आरोपी गिरफ्तार
अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ रेप का एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया था कि गांव बिरोंडी ताजपुर निवासी गुड्डू पुत्र नूरुद्दीन ने अपने तीन साथियों इशरार, यामीन और अफजल के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था।

लड़की को ज इलाहाबाद के एक होटल में ले जाया गया और वहां गुड्डू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चोला पुलिस ने  मुख्य आरोपी गुड्डू पुत्र नूरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर रेप
गुजरात के अहमदाबाद निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी को दी गई तहरीर में कहा गया कि करीब डेढ़ साल से एक व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर उससे जबरन दुष्कर्म करता रहा है।


युवक पर युवती को गुजरात से जबरन बुलंदशहर लाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामले में एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed