{"_id":"581387f24f1c1b6779bc1911","slug":"milk-11-samples-found-adulterated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के 11 सैंपल मिले मिलावटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध के 11 सैंपल मिले मिलावटी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
मिठाई का सैंपल लेते अधिकारी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पूर्व गांधी चौक स्थित दूध डेयरियों से लिए गए 14 सैंपल में से 11 फेल हो गए हैं। नोटिस के बाद वाद दायर करने की प्रक्रिया फूड सेफ्टी अफसरों ने शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम की अगुवाई में तीन माह पूर्व फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गांधी चौक की डेयरियों से दूध और इससे बनी खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला को भेजे गए थे।
विज्ञापन
स्टेट लैब की रिपोर्ट में 14 में से 11 सैंपल खरे नहीं उतरे। दूध के सभी सैंपल अधोमानक पाए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने भरवाए सात सैंपल
सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को दीवाली के मद्देनजर खाद्य सामग्री के नमूने भरे गए। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ फूड सेफ्टी विभाग की टीम शामिल थी। इस दौरान साठा रोड स्थित अग्रवाल स्वीट्स से रसगुल्ला, मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, रामजी लाल की दुकान से बरफी, ज्योति डेरी से घी, पाल डेरी से पनीर, न्यूपाल डेरी पनीर, शिकारपुरिया स्वीट्स से बेसन का लडडू का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
साल में 67 नमूने फेल
मिलावटी स्वाद शरीर को खोखला कर रहा है। वर्ष 2015, मार्च तक जनपद में फूड के 408 सैंपल भरे गए। इनमें 167 नमूने शुद्धता की कसौटी पर पास नहीं हो पाए। 22 फूड आइट्म सेहत के लिए खतरनाक पाए गए हैं। पिछले वर्ष फूड सेफ्टी विभाग ने दूध के कुल 143 सैंपल प्रयोगशाला भेजे। 143 में 67 नमूने फेल निकले।
विज्ञापन