{"_id":"58810c744f1c1bc77cefe521","slug":"merchants-simply-dragging-wade-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से खींचकर उतारा व्यापारियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से खींचकर उतारा व्यापारियों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
दो हजार के नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधारी वसूल कर घर लौट रहे थोक व्यापारियों से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बस से खींचकर नकदी, मोबाइल लूट लिए। पीड़ित व्यापारियों ने थाना दनकौर में तहरीर दी है। नगर के कायस्थवाड़ा निवासी शोभित चायपत्ती के थोक विक्रेता हैं। वहीं, कायस्थवाड़ा के ही मुकेश गुप्ता अगरबत्ती के थोक विक्रेता है।
शोभित व मुकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दनकौर, बिलासपुर से उधारी वसूल कर बस से सिकंदराबाद लौट रहे थे। शाम चार बजे के करीब जब वह दनकौर, सिकंदराबाद के बार्डर पर स्थित गांव चीती पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने बस को रुकवाकर हथियारों के बल पर लाखों की नकदी व मोबाइल लूट लिए। व्यापारियों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवक से नकदी मोबाइल लूटा
अलीगढ़ के अतरौली गांव निवासी सुमित शर्मा से दो बाइकों पर चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने सुमित से 3 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन