{"_id":"579ceeec4f1c1bb04521e670","slug":"maternity-wing-had-been-built-without-noc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी बिना हो रहा था मेटरनिटी विंग का निर्माण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनओसी बिना हो रहा था मेटरनिटी विंग का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीएमओ से पूछताछ करते डीएम आंजनेय कुमार।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मेटरनिटी विंग के निर्माण के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण से एनओसी नहीं ली गई थी। अब बीडीए उपाध्यक्ष ने सीएमओ को नोटिस भेजकर संबंधित निर्माण कार्य के अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 18.91 करोड़ की लागत से मेटरनिटी विंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। तत्कालीन डीएम शुभ्रा सक्सेना के निरीक्षण के दौरान मेटरनिटी विंग के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग की पोल खुली थी। डीएम ने घटिया निर्माण कार्य को तोड़कर दोबारा निर्माण करने के भी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद बीडीए द्वारा सीएमओ को नोटिस जारी कर जबाव-तलब किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मेटरनिटी विंग के निर्माण से पहले बीडीए से कोई अनुमति नहीं ली गई, जबकि इस तरह की इमारत बनाने से पहले इजाजत लेना जरूरी होता है। बीडीए एक्सईएन की तरफ से जारी नोटिस में सीएमओ से दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुझे जानकारी नहीं थी कि निर्माणदायी संस्था ने बीडीए से एनओसी नहीं ली है। बीडीए के नोटिस के सापेक्ष जल्द ही दस्तावेज जमा करा दिए जाएंगे।-डॉ. दीपक ओहरी,सीएमओ
नोटिस जारी कर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। यदि तय सीमा के भीतर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।-मणिकांत गुप्ता, एक्सईएन,बीडीए