फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Man shot in Gddiwadha

गद्दीवाड़ा में युवक को मारी गोली

Sun, 27 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man shot in Gddiwadha
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शादी के लिए बर्फ खरीदने गए युवक का दुकान पर मौजूद तीन अन्य युवकों से मारपीट हो गई। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे जिसमें युवक संदिग्ध हालात में घायल हो गया। परिजनों ने गोली लगने से घायल होने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग कर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे।

घायल के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, मामला दो समदायों का होने के कारण पुलिस अलर्ट है। नगर के गद्दीवाड़ा निवासी तैरान पुत्र जहीर ने बताया कि शनिवार को उनके घर में शादी है। उसका भाई कामरान जेवर अड्डे पर रिजवान की दुकान से बर्फ लेने गया था, जहां पहले बर्फ लेने को लेकर तीन युवकों से कामरान की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान तीनों युवकों ने कामरान की पिटाई कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया, कामरान के पैरों में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कामरान के परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए। तैरान ने तीन लोगों को नामजद कराया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। फायरिंग की घटना संदिग्ध है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed