फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man killed brutally

गायब युवक का शव मिला गला रेत कर की गई हत्या

Fri, 10 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
man killed brutally
दीपक - फोटो : अमर उजाला
 वैर की पैठ से दो दिन पहले लापता दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसका शव रबूपुरा के गांव बीरमपुर के जंगल में फेंक दिया गया। उसके परिजनों ने उस परिचित युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखवाई है जिसे दीपक के साथ आखिरी बार देखा गया था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कायस्थ निवासी धर्म सिंह ने बताया कि उसका लड़का दीपक(23)पैठ में जूते-चप्पल बेचने का काम करता था। बुधवार को वह छोटे भाई सचिन के साथ वैर की पैठ में जूते-चप्पल बेचने गया था।
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि शाम के समय दीपक सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव हदीमपुर निवासी अर्जुन पुत्र प्रसादी को बाइक से झाझर छोड़ने के लिए गया था। सचिन ने बताया की देर शाम तक भी दीपक नहीं लौटा । उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले दिन ग्राम बीरमपुर निवासी रणबीर ने रबूपुरा पुलिस को सूचना दीकि गांव के अशोक के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



शुक्रवार को धर्म सिंह और उसके परिजनों ने शव की शिनाख्तदीपक के रूप में की। धर्म सिंह ने अर्जुन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed