{"_id":"579507264f1c1bc148c4d34f","slug":"lover-arrive-eaten-poison-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रूनसी में प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने जहर खा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को अस्पताल ले गई यहां से उसे हायर मेडिकल के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रूनसी निवासी युवक का डिबाई थाना क्षेत्र के गांव खैरवारे निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो 11 जुलाई 2016 को युवक की दूसरी जगह शादी हो गई। शादी की जानकारी मिलने पर शनिवार देर शाम प्रेमिका अचानक युवक के घर पहुंच गई और प्रेमी युवक के साथ कोर्ट मैरिज का दावा करने लगी।
विज्ञापन
गांव और परिवार के लोगों ने जब युवक की दूसरी जगह शादी होने की बात कही इस बात से क्षुब्ध होकर अपने साथ लेकर आया जहर खा लिया। इस घटना से गांव और प्रेमी युवक के परिजनों में अफरातफरी मच गई। तबियत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल के लिए बुलंदशहर रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक इस संबंध में उन्हें किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।