{"_id":"5713c9b44f1c1b1d2f10fc21","slug":"loved-wanted-to-die-with-us","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘प्यार करते थे, साथ मरना चाहते थे हम’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘प्यार करते थे, साथ मरना चाहते थे हम’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
माैत
- फोटो : love heart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के विरोध पर जिंदा जलाने के आरोपी संजीव की शनिवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मरने से पहले उसने पुलिस को बयान दिया कि उसकी फुफेरी बहन से प्रेम संबंध था। शादी कहीं और तय होने पर दोनों साथ मरना चाहते थे।
विज्ञापन
इसलिए खुद पर पेट्रोल डाल उन्होंने खुद को आग लगा ली। बता दें कि 8 अप्रैल की रात सिकंदराबाद में अपनी बड़ी बहन के यहां रह रही 24 वर्षीय युवती और उसके ममरे भाई को झुलसी हुई हालत में आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
वहां दम तोड़ने से पहले युवती ने बयान दिया कि उसके ममेरे भाई ने रेप की कोशिश की। विरोध पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया । आग लगने पर उसने आरोपी सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी संजीव को ही दबोच लिया जिससे वह भी झुलस गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिला अस्पताल से संजीव को उसके परिजन ले गए थे। परिजनों ने संजीव को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जबकि युवती की बड़ी बहन ने आरोपी संजीव के खिलाफ बलात्कार में विफल रहने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी संजीव ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मरने से पहले संजीव ने पुलिस को बयान दिए ।
संजीव ने बताया था कि उसका युवती से प्रेम प्रसंग था। परिवार वाले इसका विरोध करते थे। उन्होंने युवती को उसकी बहन के यहां भेज दिया था। घटना के दिन भी युवती ने उसे फोन करके बुलाया था और परिजनों द्वारा कहीं और शादी तय करने की बात बताई थी। इस फैसले से वह दोनों आहत थे। इसलिए दोनों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुदकुशी का फैसला लिया था।