फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Looting began dropping on bail

जमानत पर छूटते ही करने लगे लूटपाट

Thu, 29 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Looting began dropping on bail
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे। - फोटो : ब्यूरो

बिसरख में डकैती और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए लुटेरों ने आठ साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आते ही लूटपाट करनी शुरू कर दी। यह खुलासा बीती शाम ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाश से पूछताछ के दौरान हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी को भी दबोच लिया।

विज्ञापन


दोनों के खिलाफ जनपद के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों और दिल्ली के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर नैनसिंह  निवासी गांव मेहताबनगर थाना सिकंदराबाद अपने साथी भीम सिंह के साथ बाइक से गांव मलपुर जा रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे गोपी भट्टे के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोककर बाइक लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। उन्हें देख बदमाशों ने फायरिंग की जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर उसके साथी को भी दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों की पहचान मनोज शर्मा निवासी गांव अच्छेजा थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्धनगर, पवन उर्फ पप्पी निवासी गांव नगला थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई।

सिकंदराबाद कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों ने थाना बादलपुर, कासना, बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर व थाना खेकड़ा, सिंघावली, बागपत एवं दिल्ली में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।


दोनों आरोपियों को थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर से हत्या सहित डकैती में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। दोनों करीब आठ साल तक जेल में सजा काट चुके हैं। इस समय दोनों जमानत पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed