{"_id":"57b9fd904f1c1b9663d4f6f7","slug":"loot-near-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ‘नदारद’, गन प्वाइंट पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ‘नदारद’, गन प्वाइंट पर लूट
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की फैंटम की मौजूदगी में पुराना जीटी रोड पर पीली कोठी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से कैश और बाइक लूट ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस वक्त पुलिसकर्मी नदारद थे। सूचना पर एसएसपी ने मौका मुआयना किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला तेलियाघाट निवासी कपिल पुत्र महेशचंद्र गुप्ता शनिवार रात करीब 9.30 बजे अपनी बहन के घर जागरण में शामिल होने नैथला गांव जा रहा था। दूसरी बाइक पर चचेरा भाई राजू भी साथ चल रहा था। राजू थोड़ा आगे निकल गया।
पीली कोठी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर कपिल की बाइक रोक ली। बदमाशों ने कपिल की कनपटी पर तमंचा रखकर एक हजार रुपये व अन्य कागजाद छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने कपिल को उतारकर उसकी बाइक भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
राजू ने पीछे मुड़कर बदमाशों को देखा तो आसपास के ग्रामीणों के पास सहायता के लिए चला गया। जब तक वह ग्रामीणों को लेकर आया, तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्थानीय लोगों की माने तो घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस की फैंटम खड़ी थी, लेकिन पुलिस कर्मी वहां से गायब थे। इससे पुलिस की लापरवाही साफ उजागर होती है। वहीं, पुराना जीटी रोड लूटपाट का अड्डा बनता जा रहा है।
पिछले एक माह के भीतर यह तीसरी घटना है। कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने इसी रोड पर धराऊ गांव के पास पेट्रोलपंप पर तीन कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। उससे पहले निर्माणाधीन कोल्डस्टोर पर मजदूरों से लूटपाट हुई थी।
चौकी के पास महिला को सम्मोहित कर जेवर और कैश लूटा
नगर कोतवाली क्षेत्र की ऊपरकोट पुलिस चौकी के पास जिला पूर्ति कार्यालय गई विधवा महिला को दो युवकों ने सम्मोहित कर जेवरात और नगदी लूट ली। आरोपी थैले में आभूषण लेकर भाग गए। आरोपियों के भागने पर महिला को लूट की जानकारी हुई। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अंसारी चौराहा स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर राशन कार्ड ठीक कराने गई थी। ऊपरकोट चौकी के पास दो युवक मिल गए। उन्होंने परिवार के बारे में जानकारी दी और परेशानी के बारे में पूछा। इसी दौरान दोनों युवकों ने बातों-बातों में सम्मोहित करके सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी और पर्स में रखे 2500 रुपये, घर की चाबियां व पर्स एक थैले में रख लिया।
थोड़ी देर में दोनों युवक थैला लेकर चले गए। महिला को जब लूटपाट की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइकर्स ने युवक से लूटे 16 हजार
थाना नरसैना क्षेत्र के गेसुपुर गांव निवासी गुड्डू खान पुत्र तसलीम खां से शुक्रवार को स्याना जाते समय नहर की पटरी पर दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर 16 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए।
रविवार को पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत भेजकर पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए, रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरसैना का मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया।