{"_id":"57b6113c4f1c1bda786ecca3","slug":"loot-from-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से 10 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से 10 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाहिदपुर के पास प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दस हजार नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने जंक्शन चौकी में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र कुंवरपाल शर्मा निजी कंपनी में सेल्समैन के पद पर काम करता है। बुधवार देर शाम वह बुलंदशहर से दस हजार रुपये वसूल कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जाहिदपुर गांव के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर मुकेश को रोक लिया।
इस दौरान तमंचे के बल पर उससे दस हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुकेश के साथ मारपीट की। पीड़ित ने जंक्शन चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दंपति से सोने की चेन और नगदी लूटी
बाइक सवार तीन बदमाशों ने दवा लेने जा रहे दंपति को रोककर सोने की चेन और तीन हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। अगौता थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी राहुल अपनी पत्नी रश्मि के साथ बाइक से जहांगीराबाद दवा लेने आ रहे थे।
औरंगाबाद रोड पर राजकीय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर राहुल को रोका। बदमाशों ने रश्मि की सोने की चेन और तीन हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लग सकी। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।