{"_id":"580cffca4f1c1b3924bc191e","slug":"loot-from-cattle-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से 82 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी से 82 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पशु व्यापारी पिता-पुत्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 82 हजार रुपये लूट लिया और बिगराऊं गांव की ओर भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने गिरोरा गांव तक पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस ने भी कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
नगर के निवासी जमील कुरैशी अपने पुत्र आकिल के साथ रविवार सुबह आठ बजे खानपुर से स्याना पशु पैठ के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही दोनों जय चंद के बाग के पास पहुंचे पीछे से आई तेज रफ्तार अन्य बाइक ने पिता-पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
इसके बाद तीनों बदमाशों ने तमंचे के बल पर आकिल से 75 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। आसपास काम कर रहे किसानों ने दौड़ लगाई तो आरोपी कुरैशी के सिर में भी तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया और उनसे भी 7 हजार चार सौ रुपये लूटकर बिगराऊ गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से पशु व्यापारी ने बिगराऊ में अपने परिचित व पुलिस को फोन किया। बिगराऊ में ग्रामीणों को एकजुट होते देख आरोपी गिरोरा की ओर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान ने बताया कि लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
गन प्वाइंट पर दंपति से जेवर और नगदी लूटी
चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से गन प्वाइंट पर जेवरा और नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।
जानकारी के मुताबिक दनकौर निवासी नरेंद्र शर्मा की ससुराल खुर्जा में है। रविवार सुबह करीब नौ बजे छुट्टी होने के चलते नरेंद्र शर्मा पत्नी साधना शर्मा और दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर सिकंदराबाद-चोला के रास्ते खुर्जा जा रहे थे।
नरेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोला चौकी के पास लुहाकर भट्ठे के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर गन प्वाइंट पर बाइक रुकवा ली और सोने की चेन, दो अंगूठी और पर्स में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दंपति को बुरी तरह पीटा और हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए।