फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot by sales men

शराब के सेल्समैन से 31 हजार रुपये लूटे

Sun, 05 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
loot by sales men
loot - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बुधपैंठ चौराहा स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन से तमंचे के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 31 हजार रुपये लूट लिए। खानपुर रोड की तरफ बदमाशों के भागने की सूचना पर अमरगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की तो बदमाश चौकी प्रभारी पर फायरिंग करते हुए बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन



 बुधपैंठ चौराहा स्थित देशी शराब के ठेके पर अनुराग पुत्र मुकेश सेल्समैन है। अनुराग ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात ठेके पर शराब बेच रहा था। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए गल्ले में रखे करीब 31 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग करते हुए बाइक लेकर खानपुर रोड की तरफ भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही गश्त कर रहे अमरगढ़ रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने गांव कल्याणपुर के पास बदमाशों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता देख चौकी प्रभारी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बचे। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed