फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lift with the kidnapping of women, rape

लिफ्ट देकर महिला का किया अपहरण, रेप

Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lift with the kidnapping of women, rape
रेप - फोटो : ब्यूरो

अस्पताल दवा लेने जा रही महिला को गांव के दूध व्यापारी ने लिफ्ट देने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर लिया। चार माह तक बंधक बनाकर उससे रेप करता रहा। किसी तरह बंधन मुक्त होकर महिला गाजियाबाद कोतवाली पहुंची। वहां महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस पीड़िता को गांव लेकर पहुंचे। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर ककोड़ पुलिस को सौंप दिया। गांव निवासी महिला ने बताया कि वह 14 अप्रैल 2016 को वैर हास्पिटल में दवा लेने जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में पड़ोस के गांव सलेमपुर जाट निवासी दूध व्यापारी ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर गाजियाबाद स्थित अपनी दुकान के ऊपर बने मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। 15 अप्रैल को महिला के पति ने थाना ककोड़ में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि दूध व्यापारी ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर चार माह तक बंधक बनाकर रेप करता रहा। शुक्रवार को किसी तरह महिला बंधन मुक्त होकर गाजियाबाद कोतवाली पहुंची। वहां महिला ने पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई। सूचना पर परिजन ककोड़ पुलिस के साथ गाजियाबाद पहुंचे और महिला को लेकर आए।

वहीं गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर ककोड़ पुलिस को सौप दिया। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचते ही पीड़िता ने अपने बयान बदल दिए और आरोपी के पक्ष में बयान दिए। सीओ सिकंदराबाद यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने थाने में बयान दर्ज करने के दौरान आरोपी के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।

अगवा कर बीए की छात्रा से रेप
जंगल से लौट रही छात्रा के गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया और अपने खाली पड़े मकान में ले जाकर रेप किया। सुबह आरोपी छात्रा को जंगल में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।

रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर में उनके खेत हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी और बीए में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रहा था। शाम करीब चार बजे उनकी बेटी खेत से घर जाने के लिए चली।

बताया कि गांव के बाहर गांव के ही बाइक सवार युवक ने तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण कर लिया और कस्बा झाझर स्थित अपने खाली पड़े मकान में ले गया और कई बार रेप किया।

तड़के वह उसे झाझर के बाहर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों को छात्रा जंगल में बदहवाश हालत में पड़ी मिली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जॉनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसके पिता रविंद्र को हिरासत में ले लिया।

कोर्ट के आदेश पर रेप की रिपोर्ट दर्ज
नगर निवासी महिला ने बताया कि बीते 20 जनवरी को वह अपनी दो लड़कियों के साथ घर में सोई हुई थी। इसी दौरान उसका देवर जमील घर में घुस आया और उससे रेप किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


कुकर्म का विरोध करने पर टांग तोड़ी
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम 20 वर्षीय युवक ने 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की। विरोध पर उसे पटक दिया जिससे उसकी टांग टूट गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ जनक सिंह के अनुसार अभी तक इस बारे में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed