{"_id":"570004a84f1c1b4377f0028e","slug":"lift-looted-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने युवक से लूटपाट की। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की और मुनि गांव के पास फेंक कर भाग गए। राहगीरों ने पीड़ित को किराया-भाड़ा देकर बस से अलीगढ़ भेजा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी देवेंद्र पुत्र भगीरथ ग्रेटर नोएडा में किसी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह कंपनी के किसी काम से खुर्जा आया था। रात करीब 9.30 बजे वह अलीगढ़ जाने के लिए अलीगढ़ चुंगी पर बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सवार तीन लोग पहुंचे और अलीगढ़ जाने की बात कही। उनकी बातों में आकर देवेंद्र कार में सवार हो गया। कुछ दूर आगे जाने पर कार सवार युवकों ने देवेंद्र से करीब 600 रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश मुनि गांव के पास उसे फेंक कर भाग गए। बदहवास हालत में देवेंद्र को देखकर राहगीरों ने पूछताछ की तो मामला खुला। राहगीरों ने किराया भाड़ा देकर उसे अलीगढ़ की बस में बैठाकर रवाना कर दिया।