{"_id":"582dfdbf4f1c1b6136900b56","slug":"km-passenger-cancels-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएम पैंसेजर रद्द, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएम पैंसेजर रद्द, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा-मेरठ केएम पैसेंजर ट्रेन एक महीने तक रद्द होने से दैनिक यात्रियों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने ट्रेन चलवाने की मांग करते हुए रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दैनिक यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के रद्द होने से जहां उन्हें बसों तथा अन्य वाहनों के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं समय तथा धन का दुरुपयोग हो रहा है।
यात्रियों ने कहा कि आए दिन केएम के बंद होने से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि मेरठ से खुर्जा के बीच अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चलने के के कारण खुर्जा-मेरठ अपडाउन केएम पैसेंजर 7 नवंबर से 7 दिसंबर तक एक माह के लिए रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जंक्शन से मेरठ जाने वाली केएम पैसेंजर रोजाना दोपहर पौने एक बजे रवाना होती है। वहीं मेरठ से आने वाली केएम दोपहर पौने दो बजे जंक्शन पहुंचती है। ऐसे में इस ट्रेन से रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा व्यापार के सिलसिले में भी लोग इस ट्रेन से आते-जाते रहते हैं। ट्रेन के रद्द होने से खासकर दैनिक यात्रियों को सफर के लिए बसों तथा अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में पहुंचे दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने जल्द से जल्द केएम को चलवाने की मांग की। यात्रियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से यही चल रहा है। आए दिन केएम रद्द होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, विनीत, प्रेम, ओमवीर, मुकेश आदि रहे।