फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   KM passenger cancels performance

केएम पैंसेजर रद्द, प्रदर्शन

Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
KM passenger cancels performance
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खुर्जा-मेरठ केएम पैसेंजर ट्रेन एक महीने तक रद्द होने से दैनिक यात्रियों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने ट्रेन चलवाने की मांग करते हुए रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दैनिक यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के रद्द होने से जहां उन्हें बसों तथा अन्य वाहनों के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं समय तथा धन का दुरुपयोग हो रहा है।

यात्रियों ने कहा कि आए दिन केएम के बंद होने से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि मेरठ से खुर्जा के बीच अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चलने के के कारण खुर्जा-मेरठ अपडाउन केएम पैसेंजर 7 नवंबर से 7 दिसंबर तक एक माह के लिए रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जंक्शन से मेरठ जाने वाली केएम पैसेंजर रोजाना दोपहर पौने एक बजे रवाना होती है। वहीं मेरठ से आने वाली केएम दोपहर पौने दो बजे जंक्शन पहुंचती है। ऐसे में इस ट्रेन से रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा व्यापार के सिलसिले में भी लोग इस ट्रेन से आते-जाते रहते हैं। ट्रेन के रद्द होने से खासकर दैनिक यात्रियों को सफर के लिए बसों तथा     अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में पहुंचे दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।


उन्होंने जल्द से जल्द केएम को चलवाने की मांग की। यात्रियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से यही चल रहा है। आए दिन केएम रद्द होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, विनीत, प्रेम, ओमवीर, मुकेश आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed