{"_id":"61b1ea583869a82da86b9d58","slug":"khurja-twelve-year-old-girl-raped-police-registered-a-case-and-arrested-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा: 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुर्जा: 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किया
Thu, 09 Dec 2021 05:08 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:08 PM IST
सार
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि रात में नाबालिग बेटी जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसके कपड़ों पर खून देखा। इसके बाद उससे पूछताछ की गई, तो पीड़िता ने सारी बात बता दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने बुधवार शाम पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना छह दिसंबर रात की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि रात में नाबालिग बेटी जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसके कपड़ों पर खून देखा। इसके बाद उससे पूछताछ की गई, तो पीड़िता ने सारी बात बता दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने बुधवार शाम पुलिस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन