फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khal business succumbs

बदमाशों की गोली से घायल खल कारोबारी ने दम तोड़ा

Tue, 13 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 13 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Khal business succumbs
डॉ. अतर सिंह सैनी - फोटो : ब्यूरो

रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों की गोली से घायल खल कारोबारी नोएडा के कैलाश अस्पताल में 13 दिन बाद मंगलवार को जिदंगी की जंग हार गए। कारोबारी की मौत से कस्बे के व्यापारियों में शोक का  माहौल है।

विज्ञापन


बता दें कि एक दिसंबर को पवसरा रोड स्थित खल-चुन्नी की दुकान पर नई बस्ती निवासी कारोबारी डॉ. अतर सिंह सैनी को रंगदारी नहीं देने पर कुख्यात अन्नी गुर्जर के गुर्गों ने गोली मार दी थी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कारोबारी के शरीर से 9 गोलियां निकालकर सफल ऑपरेशन किया था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व घायल कारोबारी को दिल का दौड़ा पड़ने के साथ उनके शरीर में इंफेक्शन फैल गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 6 बजे कारोबारी डॉ. अतरसिंह सैनी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। उधर, चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। जबकि परिजनों ने मौत की पुष्टि की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed