{"_id":"bcd3514af9704bb13bcd28c2f06ad3f2","slug":"jewelery-looted-from-women-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने एक दर्जन महिलाओं से जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने एक दर्जन महिलाओं से जेवरात लूटे
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम बाइकर्स ने करीब आधा दर्जन गांवों में कामकाज के लिए बाहर निकली महिलाओं से तमंचे के बल पर लूटपाट की। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ितों ने नई मंडी चौकी में तहरीर दी है। हसनपुर गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि सोमवार शाम आबादी के पास उनकी पत्नी संगीता व भाभी रेखा उपले पाथकर लौट रही थीं।
तभी एक बाइक से तीन युवक आए और तमंचे के बल पर दोनों से कुंडल व चैन लूट कर भाग गए। इससे बाद लुटेरों ने इमलिया निवासी वीरसिंह की पत्नी से भी इसी तरह कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
फिर घर से बाहर निकली जीमत निवासी होराम की भाभी से बाइकर्स ने कुंडल छीन लिए। इसके बाद बाइकर्स सराय छबीला स्थित एमदपुर पहुंचे, जहां लक्ष्मी भट्ठे पर महिलाओं के कुंडल लूटे।
लुटेरों ने गांव हजरतपुर समेत करीब आधा दर्जन गांवों में महिलाओं को अपना निशाना बनाया। पीड़ितों ने नई मंडी चौकी में तहरीर दी है।