फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   jewelery Looted from women.

लुटेरों ने एक दर्जन महिलाओं से जेवरात लूटे

Wed, 17 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
jewelery Looted from women.
नई मंडी चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम बाइकर्स ने करीब आधा दर्जन गांवों में कामकाज के लिए बाहर निकली महिलाओं से तमंचे के बल पर लूटपाट की। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने नई मंडी चौकी में तहरीर दी है। हसनपुर गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि सोमवार शाम आबादी के पास उनकी पत्नी संगीता व भाभी रेखा उपले पाथकर लौट रही थीं।
विज्ञापन


तभी एक बाइक से तीन युवक आए और तमंचे के बल पर दोनों से कुंडल व चैन लूट कर भाग गए। इससे बाद लुटेरों ने इमलिया निवासी वीरसिंह की पत्नी से भी इसी तरह कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर घर से बाहर निकली जीमत निवासी होराम की भाभी से बाइकर्स ने कुंडल छीन लिए। इसके बाद बाइकर्स सराय छबीला स्थित एमदपुर पहुंचे, जहां लक्ष्मी भट्ठे पर महिलाओं के कुंडल लूटे।

लुटेरों ने गांव हजरतपुर समेत करीब आधा दर्जन गांवों में महिलाओं को अपना निशाना बनाया। पीड़ितों ने नई मंडी चौकी में तहरीर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed